पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार पंजीकरण कराने में आए दिक्कत

आधार पंजीकरण कराने में आए दिक्कत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| डीसीमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि आधार कार्ड बनवाने के लिए जिन वृद्ध लोगों और छोटे बच्चों की अंगुली के निशान मशाीन पर दर्ज नहीं होते, उसके लिए टीम के साथ उपलब्ध दस्तावेज जांचकर्ता अपने अंगूठे के निशान से आधार पंजीकरण कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिला में तैनात किए गए सभी 8 मशीनों पर यह कार्य करने वाले कर्मचारी इस बात को सुनिश्चित करें कि वृद्ध लोगों और बच्चों काे पंजीकरण कराने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में 90.07 प्रतिषत लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं और जिनके आधार कार्ड नही बने हैं, उनके लिए जिला के अलग-अलग स्थानों पर 8 टीमे तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर में नगर निगम कार्यालय, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में आधार पंजीकरण किया जा रहा है और आज से एसडीएम कार्यालय के ई-दिशा केंद्र में भी एक टीम तैनात की जाएगी।