अनिल विज का नागरिक अभिनंदन आज
अम्बाला |स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज का 13 दिसम्बर को अग्रवाल धर्मशाला कैंट में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शाम 7 बजे होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन साइंस अपरेट्स मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानचंद अग्रवाल अन्य सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि ओम सहगल ने दी। इसी प्रकार महेशनगर मंडल के अध्यक्ष जसबीर जस्सी और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह शाहपुर ने बताया कि 13 14 दिसम्बर को स्वास्थ्य मंत्री कैंट विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों का दौरा कर हरियाणा विधानसभा में भाजपा को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री 13 दिसम्बर को सुबह 11 बजे करधान में, दोपहर 12 बजे नग्गल, 1 बजे बोह, 1:30 बजे डिफेंस एन्क्लेव, 2 बजे टुंडला, बाद दोपहर 3:30 बजे गरनाला, 4:30 बजे बरनाला, 5:30 बजे धनकौर में मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगे। 14 दिसम्बर को स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 12:30 बजे बाड़ा, 1:30 बजे सांई का बाग-शिवाला मंडी, 2:30 बजे सुंदर नगर-चन्द्रपुरी में मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगे।