- Hindi News
- रेहड़े को टक्कर मारकर मंदिर में घुसी ट्रैक्टर ट्राॅली
रेहड़े को टक्कर मारकर मंदिर में घुसी ट्रैक्टर-ट्राॅली
अम्बाला-जगाधरीरोडपर देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया मंदिर में एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने मंदिर में वाहन दे मारा जिससे मंदिर काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। मंदिर टूटने की खबर आग की तरह फैल गई जिससे आसपास के लोग भड़क गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत किया। आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली साहा की ओर से रही थी। अम्बाला से साहा की ओर सरियों से लदा एक रेहड़ा जा रहा था। ट्रैक्टर काफी स्पीड पर था। इंडस्ट्रियल एरिया के सामने रेहड़े को ओवरटेक कर रही कार को बचाने के चक्कर में वह रेहड़े से टकरा गया और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली समेत मंदिर में जा घुसा। देखते ही देखते मंदिर का काफी हिस्सा ढह गया। लोगों के गुस्से से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक ने वहां से फरार होना ही ठीक समझा।
मंदिर टूटने की सूचना मिलते ही लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। थोड़ी देर में ही महेशनगर थाने से पुलिसवाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्हींने लेघों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया। आरोपी ड्राइवर की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।