- Hindi News
- ईसाई धर्मगुरु अंसार कर रहे हैं झूठी बयानबाजी : डांग
ईसाई धर्मगुरु अंसार कर रहे हैं झूठी बयानबाजी : डांग
अम्बाला | ईसाईधर्मगुरु बिशप अंसार अम्बाला में धर्म परिवर्तन पर झूठी बयानबाजीबाजी कर रहे हैं। बजरंग दल जिला संयोजक नवदीप डांग ने कहा कि बिशप पैसों के बदले धर्म परिवर्तन का इल्जाम बजरंग दल पर लगा रहे हैं लेकिन हो इसके बिल्कुल विपरीत रहा है। ईसाई धर्म के प्रचारक अम्बाला में गरीब परिवारों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के प्रयास कर रहे हैं। जब बजरंग दल ने उनकी इस गतिविधियों का विरोध किया तो वह झूठे बयान देकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। नवदीप डांग ने कहा कि अगर ईसाई धर्म परिवर्तन में विश्वास नहीं करते तो अम्बाला में बसे कई हिंदू परिवार आज ईसाई कैसे बने।
उन्होंने कहा कि बिशप को यह भी बताना चाहिए बजरंग दल ईसाइयों की धर्म परिवर्तन की मुहिम को खत्म करके रहेगा इसके लिए हमारे कार्यकर्ता किसी भी संघर्ष के लिए तैयार हैं।