- Hindi News
- कैंट अनाज मंडी बाहर जाते ही दूर होगी पार्किंग समस्या
कैंट अनाज मंडी बाहर जाते ही दूर होगी पार्किंग समस्या
कैंट में कई विकल्पों का उठाया जा सकता है फायदा
भास्करन्यूज | अम्बाला
पुलिसप्रशासनचाहता है कि लोगों को सुरक्षित रखा जाए। नगर निगम भी चाहता है कि बाजारों की व्यवस्था सही हो। लोग भी चाहते हैं कि बाजारों में आने पर उन्हें किसी भी दिक्कत का सामना करना पड़े और उनकी राह आसान रहे। परंतु दोनों विभागों में तालमेल की जबरदस्त कमी है। कभी पुलिस के अधिकारी अकेले ही अतिक्रमण के दानव से निपटने निकल पड़ते हैं तो कभी नगर निगम का अमला अपना तामझाम लेकर बाजारों में पहुंच जाता है।
एक दो दिन दिखावे के तौर पर कार्रवाई होता है। और फिर नतीजा शून्य हा़े जाता है। दोनों विभागों के अधिकारी यदि पूरी प्लानिंग के साथ कुछ कर गुजरने के लिए मैदान में अाए तो उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बाजारों में रोजाना लगने वाले जाम आैर प्रभावित हो रही दुकानदारी को पटरी पर लाने के लिए अनाज मंडी के दुकानदारों ने पहल की है। यदि सरकार उनकी मांग को मानते हुए काम में तेजी लाए तो उसके शानदार परिणाम सामने होंगे।
प्रशासन सख्ती करे तो दुकानों के बाहर ही वाहन खड़े करने की बहुत जगह मिल जाएगी। कुछ दुकानदार भी सड़कों पर सामान रखकर यातायात को बाधित करने का काम करते हैं। हम ही चंडीगढ़ और विदेशों में जाकर वहां के नियमों की पूरी पालना करने लग जाते हैं तो अपने शहर में क्यों नहीं कर सकते। अनुशासन से हर समस्या से निजात पाई जा सकती है।
संजयवर्मा, कारोबारी,सदर बाजार।
पहले पूरी प्लानिंग से काम हो। गांधी मार्केट जहां पार्किंग बनाई गई थी वहां जाने से लोग बचते हैं। नगर निगम उसे चलाकर लाभ कमा सकता है लोगों को भी आसानी होगी। यदि अनाज मंडी में भी जगह मिल जाती है तो उससे कारोबार में काफी इजाफा हो जाएगा।
राकेशआहूजा, सचिव,पंसारी बाजार एसोसिएशन।
यहां लोगों के घर भी हैं। मंडी बाहर शिफ्ट होने के बाद यहां पर व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था हो तो उसके सकारात्मक परिणाम साबित होंग। प्रशासन को पार्किंग फीस से राजस्व भी मिलेगा जो विकास के काम आएगा। वरना लोगों के रोजाना यहां झगड़े होंगे। मंडी शिफ्ट कराने के बाद यहां काफी जगह उपलब्ध हो जाएगी।
गौतमगर्ग, आढ़ती।
हम चाहते हैं कि प्रदेश सरकार जल्दी से जल्दी अनाम मंडी का काम पूरा करके दुकानदारों को कैंट से बाहर शिफ्ट कर दे ताक यहां पर काफी जगह खाली हो जाए। इसका उपयोग पार्किंग क