- Hindi News
- पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने 10 वर्षों तक झूठ की राजनीति से किया जनता को गुमराह : विज
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने 10 वर्षों तक झूठ की राजनीति से किया जनता को गुमराह : विज
अम्बाला | स्वास्थ्यखेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तुगलकी नीतियों के कारण हरियाणा की जनता पर पिछले 10 वर्षों में 90 हजार करोड़ रुपए का बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,उनके मंत्री और विधायक हरियाणा को नंबर एक प्रदेश बताकर जनता को गुमराह करते रहे जबकि लोगों को आजादी के 67 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं मिल पाई हैं।
विज शनिवार को धन्यवादी दौरे के दौरान करधान, नग्गल, डिफेंस एनक्लेव, टुडंला, गरनाला, बरनाला और धनकौर गांव में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सरकार बदलना नही था, बल्कि व्यवस्था को बदलकर भ्रष्टाचार के नासूर को समाप्त करना और लोगों को स्वच्छ प्रशासन और जवाबदेह सरकार देना है। मौके पर महेशनगर मंडल के अध्यक्ष एवं पार्षद जसबीर सिंह जस्सी, ग्रामीण मंडलाध्यक्ष बलविन्द्र सिंह शाहपुर, लक्खी राणा, सवाय सिंह, अवतार सिंह, चरणजीत, राजीव, निर्मल फौजी, हिम्मत सिंह, कर्मजीत, दीपचंद, मौंटी नागरा, संजू राणा, विजय, बृजभूषण कौशिक, विक्रम राणा, कै. जेके शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, बिल्लू, तनवर, अशोक शर्मा, बलकेश वत्स आदि मौजूद थे।
कैंट के गांवों के दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।