- Hindi News
- सात बौनों के नाटक से पढ़ाया नैतिकता का पाठ
सात बौनों के नाटक से पढ़ाया नैतिकता का पाठ
अम्बाला | स्नोह्वाइटऔर सात बौनों के नाटक को मंच पर प्रस्तुत कर डीएवी स्कूल रिवर साइड के किंगर गार्टन विंग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शनिवार को उपस्थित दर्शकों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एडी ब्रिगेड़ की चेयरपर्सन अदिति जोंस मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थीं। स्कूल के बच्चों ने मंच पर जिम्नास्टिक और स्केटिंग का भी जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्याध्यापिका अनीता जोयल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस माैके पर स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना माथुर भी उपस्थित थीं।