ऑटो की टक्कर लगने से महिला घायल
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
ऑटोकीटक्कर लगने से एक महिला घायल हो गई। रणजीत नगर की रहने वाली कविता देवी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी एक्टिवा पर शहर की कपड़ा मार्केट जा रही थी। जब वह अग्रसेन चौक के पास पहुंची तो सामने से रहे एक ऑटो चालक ने उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर वह उपचाराधीन है।