- Hindi News
- लड़की को भगा ले जाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज
लड़की को भगा ले जाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
लकड़ीकोबहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलदेव नगर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बेटी हुडा में एक ब्यूटी पार्लर का काम करती है। पांच दिसंबर से उसकी बेटी घर नहीं आई। महिला ने आरोप लगाया कि डेराबस्सी का रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने महिला के शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।