पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर 19 नेशनल स्टाइल कबड्‌डी में हरियाणा का नाम रोशन कर लौटे हैप्पी सिंह का स्वागत

अंडर-19 नेशनल स्टाइल कबड्‌डी में हरियाणा का नाम रोशन कर लौटे हैप्पी सिंह का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर| पंजाबके गांव बादल में स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 60वीं नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में नेशनल स्टाइल कबड्डी में मुकाबलों में हरियाणा की टीम ने पंजाब की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की टीम में जिला अम्बाला से राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर ब्राह्मणा के दसवीं कक्षा के छात्र हैप्पी सिंह गुर्जर ने अंडर-19 नेशनल स्टाइल कबड्डी में हरियाणा की टीम में खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र सहित जिला का नाम रोशन किया। शनिवार को हैप्पी सिंह का गांव में पहुंचने पर फूल मालाएं डालकर स्वागत किया।

गांव रसीदपुर निवासी हैप्पी सिंह दसवीं का छात्र है जिसने 6 से 12 दिसम्बर तक आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया। उसने बताया कि उनकी टीम ने सभी टीमों को हराकर फाइनल मैच में पंजाब को हराकर इस ट्राफी पर कब्जा किया। उसे बचपन से ही खेलने का शौक है।