- Hindi News
- दो दिन की पूछताछ में पिंकी ने विजिलेंस को सिर्फ सीआईए 2 का ऑफिस दिखाया
दो दिन की पूछताछ में पिंकी ने विजिलेंस को सिर्फ सीआईए-2 का ऑफिस दिखाया
अम्बाला सिटी| घूसखोरीमेंपकड़ा गया जग्गी कॉलोनी का हरविंद्र सिंह पिंकी जेल पहुंच गया। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो उससे दो दिन तक पूछताछ करती रही। दिलचस्प बात है कि उसने विजिलेंस के सामने जुबान तक नहीं खोली। सिर्फ सीआईए-2 की शिनाख्त की जहां पर सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार की पोस्टिंग थी। इसके अलावा लंबी पूछताछ में विजिलेंस के हाथ कुछ नहीं मिली। जांच अधिकारी ने स्वयं यह बात स्वीकार की है। साथ ही सब इंस्पेक्टर नरेश के रिहायशी भवन पर भी रेड करने की बात कही। रिहायशी भवन पर विजिलेंस को नरेश तो नहीं मिला। मगर उसके भाई ने जल्द ही उसे सरेंडर कराने का भरोसा दिया है। इसी आधार पर ही विजिलेंस उसे जल्द हिरासत में लेने का दावा कर रही है। मालूम हो कि स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की एक स्पेशल टीम ने यमुनानगर सीआईए-2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नाम पर 1 लाख रुपए की घूस लेते पिंकी को काबू किया था। कोई नया खुलासा नहीं किया
इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने यह बात स्वीकार की है कि अब तक कि पूछताछ में उनके हाथ सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है। आरोपी ने यह बात जरूर बताई कि नरेश के कहने पर ही उसने जसपाल से एक लाख रुपए लिए थे। मगर इसके सिवाय दूसरा कोई लिंक नहीं जुड़ पा रहा।
विजिलेंस ने अहम पहलू इग्नोर किया
सबइंस्पेक्टर नरेश कुमार को जाल में फंसाने के लिए विजिलेंस ने कई अहम पहलुओं पर गौर नहीं किया। आमतौर पर विजिलेंस के पास अगर घूसखोरी की कोई शिकायत आती है तो कई पहलुओं पर लंबी बातचीत होती है। विजिलेंस सबसे पहले यह स्पष्ट करती है कि कहीं परिवादी रिश्वत मांगने वाले के बीच कोई रंजिश तो नहीं है। रंजिश वाले ज्यादातर केसों को विजिलेंस पहले ही इग्नोर कर देती है पर इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। परिवादी जसपाल के खिलाफ दो आपराधिक केस दर्ज हैं। उन केसों की जांच स्वयं एसआई नरेश कर रहा है। जसपाल से नोटिस के जरिए पूछताछ भी हो चुकी है। मगर विजिलेंस ने पूरी प्रक्रिया की अनदेखी की। जसपाल के खिलाफ दो केस दर्ज होने उसके पैरवीकार राकेश मेहता के खिलाफ सीआईए-2 में डीडीआर दर्ज होने से साफ है कि बाद में ही मामले को उलझाने के लिए विजिलेंस को शिकायत दी गई।
^आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उससे पूछताछ पूरी हो गई है। पूछताछ में पिंकी ने क्या बताया, यह अभी हम नहीं बता सकते। ज