- Hindi News
- थाणे की सड़क पर लायन का वीडियो नारायणगढ़ का बताकर किया वायरल
थाणे की सड़क पर लायन का वीडियो नारायणगढ़ का बताकर किया वायरल
शनिवार को वॉट्सएप पर दिनभर शेयर होता रहा ये वीडियो
येवीडियोतो आपने देख ही लिया होगा... जी हां, वही वाला जिसमें एक सिंह यानी लायन (तेंदुआ या बाघ नहीं) सड़क पर घूमता नजर रहा है। शेर आगे-आगे चल रहा है। पीछे चल रही गाड़ी से इसकी वीडियो बनाई गई है। यहां तक वीडियो में सब सच है। झूठ वहीं से शुरू होता है जब वीडियो सर्कुलेट करते वक्त इसे नारायणगढ़ (एनएच 72 लौटों चुंगी की सड़क) का बताया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि रात को शादी से लौटते एक युवक ने यह वीडियो बनाया। नारायणगढ़ में लायन का खुले में दिखना मुमकिन ही नहीं क्योंकि लायन यहां तो क्या, पूरे उत्तर भारत में नहीं पाया जाता। एशियाटिक लायन सिर्फ और सिर्फ गुजरात के सासन गिर फॉरेस्ट्स में ही मिलता है। वहीं उसकी कुदरती रिहाइश है। यहां छतबीड़ जू से भी कोई लायन छूटकर नहीं भागा है।
संजय गांधी नेशनल पार्क से भागा हो सकता है ये लायन।
वीडियो का सच
ये वीडियो थाणे के पास घोड़बंदर रोड पर बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह लायन संजय गांधी नेशनल पार्क बोरिवली से निकलकर यहां तक पहुंच गया था। घटना रविवार रात की है। हालांकि संजय गांधी नेशनल पार्क के ऑफिशियल्स ने दावा किया कि कोई लायन पार्क से नहीं भागा है। वहीं, नागला रेंज के राउंड फॉरेस्ट ऑफिसर नितिन खुल्पे ने कहा कि जैसे ही लायन के बारे में पता चला हम स्पॉट पर गए। हो सकता है कि कोई लायन निकल भागा हो।
थाणे के पास घोड़बंदर रोड है ये