- Hindi News
- अम्बाला से कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द होगा फोरलेन : कटारिया
अम्बाला से कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द होगा फोरलेन : कटारिया
अम्बालासेकैथल राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द ही फोरलेन किया जाएगा। इसी के साथ साहा, शाहाबाद, यमुनानगर से पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्गों को भी फोरलेन किया जाएगा। यह जानकारी सांसद रतनलाल कटारिया ने पंचायत भवन अम्बाला सिटी में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन बनाने के लिए उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा है। यमुनानगर-पंचकूला मार्ग के लिए पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद पेड़ों की कटाई का काम शुरू किया जा चुका है। अम्बाला, कैथल और अम्बाला से शाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए यह औपचारिकता शीघ्र पूरी करवा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अम्बाला के कपड़ा व्यवसाय विस्तार के लिए विशेष क्लस्टर स्थापित करने का मुद्दा भी संसद में उठाया है। कैंट में सेना हथियार निर्माण उद्योग की स्थापना के लिए भी रक्षा मंत्री से तथा रेलवे स्टेशन कैंट को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन का दर्जा दिलवाने की मांग के साथ-साथ आगामी रेल बजट में यमुनानगर से चंडीगढ़ रेलमार्ग को शामिल करने की मांग भी केन्द्रीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु से की है।
अम्बाला संसदीय क्षेत्र में बड़ा मेडिकल और शिक्षा संस्थान स्थापित करने के साथ-साथ लड़कियों के लिए बड़े स्तर का शिक्षण संस्थान स्थापित करने का भी प्रयास करेंगे। साॅलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन के लिए भी वे राज्य और केन्द्र सरकार के स्तर पर पैरवी कर इसे शीघ्र चालू करवाएंगे।
फरवरी से बढ़ी पेंशन बैंक से मिलेगी : डीसी
सिटीमें जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक में कटारिया की अध्यक्षता में हुई। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि फरवरी मास से बढ़ी हुई पेंशन की राशि निगम और पंचायत की बजाए सीधे बैंकों के माध्यम से वितरित की जाएगी। सिटी विधायक असीम गोयल द्वारा सिविल अस्पताल अम्बाला शहर को 400 बेड का दर्जा दिलवाने के प्रश्न पर सांसद ने कहा कि वे अपने स्तर पर यह मामला मुख्यमंत्री और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते सांसद र|लाल कटारिया डीसी मनदीप बराड़।