- Hindi News
- लालकुर्ती बाजार की सड़क में दौड़ रहा हाई वोल्टेज करंट साबित हो सकता है जानलेवा
लालकुर्ती बाजार की सड़क में दौड़ रहा हाई वोल्टेज करंट साबित हो सकता है जानलेवा
लालकुर्तीबाजारकी सड़क में अचानक करंट दौड़ने लगा है। लोग यहां से गुजरने में परहेज कर रहे हैं बाजार में लोग आने से डरने लगे हैं। दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग को करंट का जरिया खोजने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इलाके की बिजली काटकर कुछ देर के लिए लोगों को राहत देने की कोशिश की जा रही है परंतु समस्या कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है। शनिवार काे बरसात के बाद एक बार फिर बाजार की सड़क में करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में एक सांड गया। करंट लगते ही सांड वहीं सड़क पर ही गिर गया।
लोगों ने हादसे के बाद बिजली विभाग को सूचना दी जिसके बाद इलाके की बिजली काट दी गई। करंट लगने से तड़प रहे सांड को गीता गोपाल संस्था के स्वयंसेवकों ने उपचार उपलब्ध करवाया वहां से अलग किया। लालकुर्ती बाजार में मोबाइल शाप चलाने वाले अशोक चंदानी ने बताया कि उनकी दुकान के ठीक सामने सड़क में करंट दौड़ रहा है। इसकी वजह से लगभग पंद्रह दिन पहले एक गाय की मौत हो गई थी। इसके बाद बिजली विभाग से करंट का लिंक ढूंढने को कहा गया था जो आज तक नहीं मिला। रोजाना कई जानवरों को यहां पर करंट लगता है। अभी तक तो लोगों की खुशकिस्मती है कि कोई भी इंसान इस करंट की चपेट में नहीं आया। वहीं हादसे के बाद लोगों में रोष देखा गया। लोगों की मांग है कि बिजली विभाग जल्दी से जल्दी फाल्ट को ढूंढकर ठीक करे।
करंट लगने के बाद सांड को चारा िखलाते लालकुर्ती बाजार के लोग।