पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर की बूंदाबांदी से लोग ठंड से रहे बेहाल...

दिनभर की बूंदाबांदी से लोग ठंड से रहे बेहाल...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | बारिशऔर ठंड की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में रौनक भी कम रही। लोग दिन भर अपने घरों के अंदर रजाइयों में दुबके रहे। जो लोग बाजार में घरेलू सामानों की खरीददारी करने पहुंचे, उन्होंने बूंदाबांदी के साथ गर्म चाय-पकौड़ों का भी जायका लिया। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट आएगी जिससे कोहरा, धुंध तथा सर्दी का दौर जारी रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने और सोमवार तक बारिश होने की, मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ऐसा रहा मौसम का मिजाज

शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक 2 किमी से 8 किमी तक दृश्यता रही, मौसम में सुबह 79 प्रतिशत शाम को 93 प्रतिशत तक आर्द्रता बनी रही। 98 प्रतिशत क्लाउडी रहा मौसम, आसमान में पूरी तरह बादल छाए रहे। 2 किमी से लेकर 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

फसलों के लिए फायदेमंद

दामलाकृषि केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक बीआर कांबोज ने बताया कि शरद कालीन की यह पहली बारिश गेहूं, गन्ना, सरसों, चना, मसूर आदि खाद्य फसलों के लिए फायदेमंद है वहीं आलू, मटर, गोभी, टमाटर आदि सब्जियों की फसल के लिए भी संजीवनी का कार्य करेगी।

सिटी में जगाधरी गेट के पास बाजार में खरीददारी के लिए जाती युवतियां।