कार की चपेट में आने से दो युवक घायल
अम्बाला सिटी| कारकी चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शनिवार रात साढ़े 8 बजे प्रदीप कुमार निवासी मिलाप नगर दोस्त सचिन के साथ बाइक पर बलदेव नगर जा रहे थे। जब वे कालका चौक के पास पहुंचे तो एक मारुति चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में सचिन के सिर टांगों पर चोट आई, जबकि उसे हल्की चोट लगी। कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दाखिल कराया।