अम्बाला सिटी | रेल पास सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर अम्बाला, कुरुक्षेत्र तथा करनाल के रेल पास होल्डर शनिवार को सांसद रतन लाल कटारिया से मिले अपनी मांगों लेकर एक पत्र सौंपा। सांसद को सौंपे अपने मांग पत्र में पास होल्डर मुकेश, अनिल कुमार, सतीश कुमार, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, अमित कुमार, मनोज, कुलविंद्र, पवन कुमार, रणजीत सिंह, प्रभजोत सिंह संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने रेल पास बनवाया हुआ है और वे रोज अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों में भी आते-जाते हैं।
लेकिन 31 अक्टूबर से उनकी किसी भी गाड़ी में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है, सिवाय दो पैसेंजर, दादर एकता एक्सप्रेस के। जिस कारण उन्हें सफर करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।