अम्बाला| गांव फुलेल माजरा के पास दाे मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हा़े गई। हादसे में चार युवकों को चोटें आई हैं जो कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे में घायल हुए गांव संभालखा के दीपक ने बताया कि वह शाम को दोस्त रामनाथ के साथ मिट्ठापुर जा रहा था। सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रक रहा था। इस दौरान ट्रक के पीछे से बाइक पर तीन युवक सामने से गए जिनसे बाइक टकरा गई।
वहीं हादसे में घायल हुए दूसरे पक्ष के युवकों सुनील, शंटी, गुलशन ने बताया कि वह शाम को गांव की आेर रहे थे तो गांव फुलेल माजरा के मोड़ पर सामने से रहे दो युवकों ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायलों को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों के साहा पुलिस ने कैंट सिविल अस्पताल में बयान दर्ज किए। दोनों पक्षों के मौजिज लोगों ने आपसी समझौता होने की बात कही है।