- Hindi News
- हमने अपना वादा पूरा किया, अब बीजेपी भी करे : पाल
हमने अपना वादा पूरा किया, अब बीजेपी भी करे : पाल
हमने अपना वादा पूरा किया, अब बीजेपी भी करे : पाल
भास्कर न्यूज | अम्बाला
हरियाणापाल(गड़रिया) महासभा की पहली बैठक कैंट रेस्ट हाउस में रविवार को हुई। अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश पाल नाहौनी ने की। बैठक में चर्चा हुई कि महासभा ने अपने समाज की ओर से भाजपा को लोकसभा विधानसभा चुनावों में पूरा समर्थन तथा सरकार बनाने में पूरा सहयोग दिया। अब बीजेपी सरकार बन गई है। समाज ने अपना वादा पूरा किया। अब बीजेपी भी अपना वादा पूरा करे। समाज को एससी/एसटी दर्जा देने समाज के लोगों को एचएसएससी के बोर्ड की सदस्य चेयरमैन बनाए। मौके पर बरखाराम, पवन पाल, विनोद, तेपला, राकेश जयपुर, सतीश रामपुरा, सुभाष खुड्डा, सुषमा पाल, लीलाराम, महिंद्र, पालाराम, अजमेर, लक्ष्मण जी दास सोमनाथ उपस्थित थे।