पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अम्बाला रेलवे के पेंशनरों ने डीआरएम से मांगी मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं

अम्बाला रेलवे के पेंशनरों ने डीआरएम से मांगी मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेकेबुजुर्ग पेंशनरों रविवार को आयोजित पेंशनर्स दिवस पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे डीआरएम अम्बाला अनिल कुमार कठपाल से मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं मांगी। समारोह का आयोजन नॉर्दर्न रेलवे पेंशनर्स फोरम ने किया। फोरम के प्रेजीडेंट रामसाही जोशी ने कहा कि अम्बाला मंडल का रेलवे अस्पताल का हाल पिछले दो साल से बदतर डॉक्टरों की कमी के चलते बुजुुुुर्ग पेंशनरों को इलाज के लिए दिल्ली सेंटर अस्पताल में ऑप्रेशन के लिए भेजा जाता है। वहां रहने का उचित प्रबंध नहीं है। कई दिन धक्के खाने पड़ते हैं। अस्पताल में दवा होने के बावजूद देने के लिए डॉक्टर नहीं हैं।

आई सर्जन होने के बावजूद आंखों का ऑप्रेशन पिछले दो वर्षों से बंद है। अम्बाला रोटरी अस्पताल को रेलवे अस्पताल से इंपैनल्ड करने की मांग की। जहां कैंसर, जनरल, सर्जरी, हड्डियाें की सर्जरी तथा नाक, कान, गले के आप्रेशन हो रहे हैं। हॉर्ट की एंजियोग्राफी तथा एंजियो प्लासटी हो रही है। हॉर्ट में स्टंट डालने की भी सुविधा है।