सर्वसम्मति से विजय गुप्ता बने प्रधान
अम्बाला | आर्यसमाज स्वामी दयानंद मार्ग अम्बाला कैंट में रविवार को चुनाव हुआ। समाज के पूर्व प्रधान भूषण ओबराय की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से विजय गुप्ता को प्रधान पद के लिए चुना गया। विजय गुप्ता ने प्रधान पद की शपथ ली और समाज की भलाई के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों को लोगों के सामने रखा।