पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों के विकास के लिए 40 लाख रुपए का अनुदान दिया

गांवों के विकास के लिए 40 लाख रुपए का अनुदान दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक सांसद ने सुनीं लोगों की समस्याएं

भास्करन्यूज | अम्बाला सिटी

सांसदरतनलालकटारिया और विधायक असीम गोयल ने रविवार को सिटी विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सांसद निधि कोष और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की ओर से इन सभी गांवों के विकास के लिए 40 लाख रुपए से अधिक का अनुदान देने की घोषणा की।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि जो देश भारत की बात तक सुनने के लिए तैयार नहीं थे आज वही देश बांहें फैलाकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे हैं। भारत से रिश्ते मजबूत करने के लिए लालायित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अनुरोध करके इस क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा करवाने के साथ-साथ औद्योगिक विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

विधायक असीम गोयल ने गांव जोधपुर, जन्धेड़ी, बालापुर, कलावड़, दानीपुर, छपरा, काठगढ़, रोशनपुर, कंगवाल, भुन्नी, महला, सौंटी और सोंटा में कहा कि वे लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने व्यक्तिगत हितों की बजाए समाजसेवा की राजनीति को प्राथमिकता दी है। अम्बाला-कैथल मार्ग को फोर लेन बनाने का कार्य शीघ्र आरंभ हो जायेगा और अम्बाला-हिसार मार्ग पर यातायात की समस्या से निपटने के लिए बाईपास के निर्माण का कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जा रहा है।

समस्या बताते लोग मौजूद सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल।