पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 150 नेत्र रोगियों की आंखें जांची

कैंप में 150 नेत्र रोगियों की आंखें जांची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर। | विधायकनायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक सामर्थवान व्यक्ति को जरूरतमंद निर्धन लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। विधायक शहजादपुर में मितल परिवार की ओर से आयोजित मुक्त मेडिकल कैंप के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंपों का आयोजन करना पुण्य का कार्य है, जिसमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 तक महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्लम बस्तियों की स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कैंप में फिलाडेलफिया मिशन अस्पताल अम्बाला शहर के डाक्टरों ने और डाॅ. आशीष मित्तल ने अपनी सेवाएं दीं। कैंप में 150 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 18 आपरेशन योग्य पाए गए। इनका आपरेशन मिशन अस्पताल अम्बाला सिटी में होगा। इसके अलावा 35 रोगियों के दांतों की और 65 रोगियों की अन्य बीमारियों सबंधी जांच कर दवाईयां दी गई। इस अवसर पर सरपंच शीला मितल, पूर्व सरपंच चमन लाल मितल, प्रदीप मितल, सुखदेव मितल, मामचंद गुप्ता, भाजपा मण्डल प्रधान आशोक पाल, अश्वनी अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।