पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी खराबी से बैंक का अलार्म बजा

तकनीकी खराबी से बैंक का अलार्म बजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | बैकमें आपातकालीन अलार्म बजने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह घटना एसडी कॉलेज के पास बने सेंट्रल बैक ऑफ इंडिया की है। बैंक से दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग काे आग लगने की सूचना 5 बजकर 50 मिनट पर मिली। कुछ ही समय में बैंक कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। जांच करने पर पता लगा कि तकनीकी खराबी से अलार्म बज गया था। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस प्रशासन वहां आधे घंटे देरी से पहुंचा। जबकि आपातकालीन सूचना दमकल विभाग पुलिस विभाग काे एक साथ मिलती है।