युवा सम्मेलन 15 को
युवा सम्मेलन 15 को
अम्बालासिटी| नेहरूयुवा केंद्र की ओर से 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे सिटी के पंचायत भवन में युवा सम्मेलन एवं युवा कृति कार्यक्रम किया जाएगा। मुख्यातिथि डीसी मनदीप सिंह बराड़ होंगे। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अशोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन युवती जागृति मंडल टुंडली के सहयोग से किया जाएगा। शिविर में नेशनल सदस्य प्रशिक्षक कर्ण राणा, सिविल सर्जन विनोद गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र तेपला की प्रतिनिधि उपासना सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशन लाल, समाज कल्याण अधिकारी विनोद और विशेषज्ञ राकेश मेहता द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।