पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लिक करते ही ग्रामीण विकास की मिलेगी जानकारी

क्लिक करते ही ग्रामीण विकास की मिलेगी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों की रहेगी नजर : डीसी

^डीसीमनदीप बराड़ ने कहा कि इस सिस्टम के लागू होने के बाद अधिकारियों के साथ साथ उनकी गांव की फंडिंग पर पूरी नजर रहेगी। अधिकारी गांव में जाने से पूर्व सिस्टम से सभी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। मनदीपबराड़, डीसी,अम्बाला।





इससिस्टम से ग्रामीण विकास के आंकड़े तैयार करने में भी सुविधा होगी। यह सारे आंकड़े ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। जानकारी गांव अनुसार, खंड अनुसार, विधानसभा क्षेत्र अनुसार और जिला अनुसार उपलब्ध रहेगी। कोई भी अधिकारी इस सिस्टम में उपलब्ध आंकड़ों में किसी भी नई विकास परियोजना की जानकारी को शामिल करने के लिए अपने मोबाइल से उस कार्य की फोटो खींचकर सिस्टम के वर्क कोड के माध्यम से वहीं बैठे-बैठे इसे शामिल कर सकता है। सिस्टम को लागू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और इस मास के अंत तक इस प्रक्रिया को पूरा करके अगले मास से विलेज इंटाग्रेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रभावी कर दिया जाएगा।

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

कुरुक्षेत्रऔरयमुनानगर में विलेज इंटेग्रेटिड मॉनिटरिंग सिस्टम की सफलता के बाद अब अम्बाला में भी इस सिस्टम को लागू किया जा रहा है। यह सिस्टम जनवरी में एक्टिवेट कर दिया जाएगा। एक क्लिक करते ही पूरे गांव की जानकारी सामने जाएगी। ग्रामीण विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता और गति लाने के लिए यह सिस्टम तैयार किया गया है। इस सिस्टम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रत्येक गांव में किए गए विकास कार्यों, पंचायत द्वारा विकास गतिविधियों पर खर्च की गई राशि, विकास से संबंधित राशि के भुगतान की जानकारी ऑनलाइन की जाएगी। इसके साथ-साथ चल रहे विकास कार्यों की नवीनतम स्थिति सहित सरकारी फंड से गांव में किए गए सभी कार्यों के बारे जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह सिस्टम लागू होने से जहां ग्रामीण विकास को गति मिलेगी, वहीं ग्रामीण विकास की सभी विभागों की योजनाओं में पारदर्शिता भी आएगी और सभी कार्यों की मॉनिटरिंग भी प्रभावी तरीके से की जा सकेगी। किसी भी गांव में जाने से पूर्व अधिकारी उस गांव के बारे में सभी जानकारियां ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।