पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरसात में संघ स्वयंसेवकों ने गुणवत्ता पद संचलन निकाला

बरसात में संघ स्वयंसेवकों ने गुणवत्ता पद संचलन निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा से बढ़ाया हौसला

भास्करन्यूज | अम्बाला सिटी

लगातारहोरही बरसात और भारी ठंड के बीच भी चार जिलों के सैकड़ों पूर्ण गणवेश धारी संघ के स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए नगर में गुणवत्ता संचलन निकाला। अपने अनुशासन और देश भक्ति के जनून को आम नागरिकों के समक्ष रखा।

संघ के घोष की स्वर लहरियों पर कदम से कदम मिलाते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब 300 पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने दंड सहित सिटी के पुलिस लाइन से गुणवत्ता संचलन प्रारंभ किया। करीब सवा 4 किलोमीटर लंबे रास्ते के लिए संचलन डीसी कैंप रोड, सेंट्रल जेल रोड, सेक्टर-1, पुराना दिल्ली मार्ग, पुलिस लाइन चौक से होता हुआ वापस पुलिस लाइन ग्राउंड में जाकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर जगाधरी जिला के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

गुणवत्ता संचलन में केवल उन स्वयं सेवकों को हिस्सा लेने की इजाजत थी, जिन्होंने कदम से कदम मिलाकर चलने का पूरा अभ्यास कर रखा था। गुणवत्ता संचलन के रास्ते में मथुरा नगरी चौक पर भाजपा की ओर से जिला महासचिव जगमोहन लाल कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई तो हर्बल पार्क के नजदीक गुड मॉर्निंग क्लब हरि कथा प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने अनुभव अग्रवाल के नेतृत्व में देश भक्त स्वयंसेवकों का हौसला पुष्प वर्षा करके बढ़ाया। सेक्टर-1 के सामुदायिक भवन में थोक कपड़ा मार्केट सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने संचलन में हिस्सा ले रहे स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।

इस मौके पर पंचकूला जिला के संघ चालक कर्नल राम स्वरूप कौशल, विभाग कार्यवाह डॉ. सोमेश्वर दत्त, विभाग प्रचारक भूषण कुमार, जिला कार्यवाहक ज्ञान, नगर प्रचारक नरेंद्र आजाद, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. श्रीपाल सिंह, राजेश कुमार, विवेक गुप्ता, राकेश गोयल, ऋषभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अम्बाला सिटी| पदसंचलन निकालते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य।