- Hindi News
- बलदेव नगर में राशन डिपो चलाने वाले नवीन गुलाटी भांजी मन्नत की मौत
बलदेव नगर में राशन डिपो चलाने वाले नवीन गुलाटी भांजी मन्नत की मौत
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
यमुनानगरकेकुराली गांव के पास भीषण हादसे में बलदेव नगर के 26 वर्षीय नवीन गुलाटी मासूम भांजी मन्नत की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में नवीन के चार परिजन भी जख्मी हुए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे की वजह से एक ट्रक चालक की लापरवाही है, जिसने कार सवार लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। अभी उसके गिरफ्तार होने की पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलदेव नगर की रहने वाली प्रवीण कौर की बहन दर्शना के घर यमुनानगर में गांव खारवन में परिवार की सुख समृिद्ध के लिए माता का जागरण था। जागरण में शामिल होने के लिए प्रवीण अपने बेटे नवीन गुलाटी, संजीव, बेटी विजय पुत्रवधु हेमा, संजीव के तीन वर्षीय बेटे अनमोल विजय की तीन वर्षीय बेटी मन्नत के साथ कार सवार होकर घर से निकले थे। जागरण के बाद सभी परिजन अम्बाला के लिए निकले थे। तब कार नवीन चला रहा था। गांव कुराली के निकट तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रक कार पर चढ़ गया, जिसके बाद कार में फंसे लोगों की बचने के लिए चीख पुकार मचाई।
बलदेव नगर में शोक की लहर
एकही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद बलदेव नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। खासकर नवीन गुलाटी की मौत का दुख हर किसी के चेहरे पर नजर आया। दोस्त शिक्की ने बताया नवीन बलदेव नगर में ही राशन डिपो चलाता थे। उसकी मौत की खबर आते ही पड़ोसियों में भी सन्नाटा छा गया। बलदेव नगर में शनिदेव मंदिर के पास रहने वाले गुलाटी परिवार के घर पर अब शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। शिक्की ने बताया कि नवीन अभी अविवाहित था।
बोलती रही दोपहर का खाना खाकर जाना मगर नहीं सुनी
घटनाकी सूचना पर प्रवीण कौर की बहन दर्शना अन्य लोग अस्पताल में पहुंचे। रोते हुए दर्शना कह रही थी कि बहन का परिवार चाय पीकर घर से निकल गया। वह दोपहर का खाना खाने के लिए कह रही थी। मगर तब किसी ने उसकी नहीं सुनी। दर्शना ने कहा कि अगर उसकी बात सुनी हाेती तो शायद हादसे में गई दो जानें बच जाती।
यमुनानगर |ट्रामा सेंटर में दाखिल घायल महिला।
मन्नत उर्फ नोनी
नवीन गुलाटी
ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया था। जिस कारण सभी घायल कार में अंदर बुरी तरह से फंस गए। राहगीर स्थानीय लोगों ने कार तोड़कर किसी