पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमोहन मैनी को दिया जाएगा रोटरी जगत का वैश्विक अवार्ड

मनमोहन मैनी को दिया जाएगा रोटरी जगत का वैश्विक अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ष2014का रोटरी जगत का वैश्विक अवार्ड मनमोहन मैनी को व्यक्तिगत रूप से दिया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें रोटरी के माध्यम से समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। अवार्ड 23 फरवरी को इंडियन मिलिट्री एकेडमी में आयोजित हाेने वाले रोटरी अंतरराष्ट्रीय 3080 वार्षिक अधिवेशन में रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट द्वारा प्रदान किया जाएगा। 51 वर्षीय मनमोहन मैनी रोटरी क्लब अम्बाला सेंट्रल के वर्ष 1995 से सक्रिय सदस्य हैं।

मैनी अब तक रोटरी सेवा के चार माध्यमों क्लब सर्विस, कम्युनिटी सर्विस, वोकेशनल सर्विस इंटरनेशनल सर्विस के लिए व्यक्तिगत रूप से साइटेशन अर्जित कर चुके हैं। मनमोहन मैनी ने बताया कि यह पुरस्कार वह अपने दिवंगत पिता करनैल सिंह मैनी को श्रद्धांजलि स्वरूप अर्पित कर रहे हैं। मनमोहन मैनी काे यह पुरस्कार रोटरी इंटरनेशनल के सिद्धांतों के मुताबिक उससे ऊपर उठकर समाज सेवा करने के लिए दिया जा रहा है।





रोटरीइंटरनेशनल विश्व के 198 देशों में अपने 12 लाख सक्रिय सदस्यों केे माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है। इसके प्रेसिडेंट गैरी सी हुअांग हैं। रोटरी इंटरनेशनल ने समाजसेवा के लिए पूरे विश्व को 530 मंडल में बांटा है। अम्बाला 3080 मंडल में आता है। इसके अंतर्गत हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तरांचल, यूपी छह राज्यों के 82 क्लबों में 3387 सदस्य सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।





कंप्यूटरऔर बिजनेस प्रशासन में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर चुके टेलीकॉम इंजीनियर के पद पर कार्यरत मनमोहन मैनी 608 कॉर्निया दान कराकर नेत्र विहीनों की दुनिया में उजाला फैला चुके हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित पुस्तकालय में से नियमित रूप से पत्रिकाएं पुस्तकें देकर वह लोगों को पुस्तकों से दोस्ती का सबक पढ़ाते रहते हैं। मेडिकल कैंप, पल्स पोलियो, दंत चिकित्सा, परिवार नियोजन, रक्तदान शिविरों और बच्चों के कॅरियर निर्देशन सेमिनार का आयोजन कराने में वह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शतरंज के बेहतरीन खिलाड़ी मनमोहन मैनी राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार खिलाड़ी के रूप में दूर संचार विभाग का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

मनमोहन सैनी।