पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांवला के सरपंच पर लगे छेड़छाड़ के आरोप खारिज 3 आरोपियों की गिरफ्तारी

कांवला के सरपंच पर लगे छेड़छाड़ के आरोप खारिज 3 आरोपियों की गिरफ्तारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी. कांवला के सरपंच राकेश शर्मा के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद छेड़छाड़ के जुर्म को खारिज कर दिया है। हालांकि उनके खिलाफ मारपीट का मामला चलता रहेगा। उधर, इसी मामले में पुलिस ने सरपंच के भाई चंदन, हैप्पी उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। आरोपियों ने छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। बाकायदा पुलिस से आरोपों को लेकर मामले की जांच का भी आग्रह किया किया।

अब पुलिस ने मारपीट के मामले में सरपंच राकेश के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। मालूम हो कि कुछ रोज पहले ही कांवला के राजिंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर सरपंच राकेश शर्मा उसके भाई चंदन, सहयोगी हैप्पी उत्तम कुमार पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। उसने बताया कि आरोपियों ने पहले उसकी बेटी से छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर उस पर हमला किया गया। मारपीट में राजिंदर ने अपनी एक टांग टूटने की बात भी पुलिस को बताई थी। इसी आधार पर ही पुलिस ने राजिंदर की शिकायत पर सरपंच सहित चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। सरपंच राकेश शर्मा के कड़े ऐतराज के बाद एसीपी पंखुड़ी कुमार ने स्वयं गांव में घटनास्थल का मुआयना किया। खासकर छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर कुछ लोगों से भी बातचीत की। जांच में छेड़छाड़ के आरोप साबित ही नहीं हो पाए। तभी एसीपी पांखुड़ी कुमार ने मॉडल टाउन चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह को छेड़छाड़ का जुर्म केस से हटाने के आदेश दिए थे। साथ ही दूसरे जुर्म में तुरंत ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए। इसी के तहत रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया। इसके बाद तीनों को अदालत के सामने पेश किया गया।

आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का जुर्म खारिज हो गया है। परिवादी यह जुर्म साबित नहीं कर पाया। इसी आधार पर ही उसे हटाने के आदेश दिए गए। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सरपंच राकेश शर्मा की तलाश चल रही है। उम्मीद है जल्द मामले में कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- गुरदर्शनसिंह, प्रभारी,मॉडल टाउन पुलिस चौकी, अम्बाला शहर