पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रीतनगर में आसमानी बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर, लोगों ने भागकर जान बचाई

प्रीतनगर में आसमानी बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर, लोगों ने भागकर जान बचाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेशनगरस्थित प्रीत नगर में आसमानी बिजली गिरने से 400 वाट का ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर के पास मौजूद लोगों ने भाग कर जान बचाई। बिजली गिरने से आसपास मौजूद घरों में टीवी शार्ट सर्किट हो गया। कई टीवी सेट जल गए। प्रीत नगर निवासी राकेश कुमार, संदीप अग्रवाल, कमल रामकुमार ने बताया कि बिजली सुबह 10:15 बजे सीधे ट्रांसफार्मर पर गिरी।

संदीप ने बताया कि ट्रांसफार्मर के ठीक सामने उसकी आटे की चक्की की दुकान है। दुकान में वह आटा पीस रहा था। अचानक जोरदार गड़गड़ाहट के साथ बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरी। जिससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बिजली गिरने की आवाज से ऐसा लगा, जैसे कोई बम फट गया हो। इसके बाद बिजली विभाग को सूचित किया गया। विभाग के कर्मचारियों ने आकर ट्रांसफार्मर की जांच की उसके पूरी तरह जल जाने की पुष्टि की। इससे कॉलोनी में बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। बिजली गिरने और ट्रांसफार्मर जल जाने से प्रीत नगर और महेश नगर के करीब 400 घरों में बिजली पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। राम कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे उसने रेहड़ी लगा रखी थी, राम कुमार ने बताया कि उसके बगल में उसकी चाय की दुकान थी दोनों ने अपनी ओर लपकती बिजली देख भाग कर अपनी जान बचाई।