- Hindi News
- पानी निकासी नहीं, घरों में घुसा बरसाती पानी
पानी निकासी नहीं, घरों में घुसा बरसाती पानी
अम्बाला | हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी के निवासियों ने ठेकेदार के खिलाफ खराब सड़क बनाने को लेकर रोष जताया। कॉलोनीवासी अरुण ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने सड़क पर बरसाती पानी के लिए कोई निकासी नहीं रखी है। सड़क को इस तरह बनाया गया है कि कॉलोनी के मकान नंबर 894 से 930 तक के मकानों के अंदर पानी घुस गया है। कॉलोनीवासियों आरोप है कि यह सब नगर निगम को पता है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसके वर्मा, दिनेश, संजय गुप्ता, एचएल चावला, राजीव अग्रवाल भाैली कौर ठेकेदार निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया