- Hindi News
- रामनगर में ऑप्टिकल शॉप से हजारों की चोरी
रामनगर में ऑप्टिकल शॉप से हजारों की चोरी
अम्बाला | रामनगर18-बी स्थित आदित्य आॅप्टिकल शॉप से हजारों के सामान नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में आलू गोदाम के रहने वाले रोशन लाल ने बताया कि वह शनिवार रात अपनी दुकान को अच्छे से बंद करके गया था। रात को सवा 2 बजे पीसीआर ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसकी दुकान खुली पड़ी है। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा। इस दौरान दुकान के गल्ले से करीब 3 हजार रुपए और कीमती चश्मों के करीब 5 हजार रुपए के फ्रेम चुरा लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।