कैंटर की चपेट में आने से दो युवक घायल
अम्बाला सिटी | कैंटरकी चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। बलदेव नगर के रहने वाले 27 वर्षीय सन्नी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दोस्त दीपक के सात सेक्टर-10 में किसी काम के लिए जा रहे थे। जब वे वीटा मिल्क प्लांट के पास पहुंचे तो सामने से रहे कैंटर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कैंटर की चपेट में आने से वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा एंबुलेंस को फोन कर उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने दीपक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि वह अस्पताल में उपचाराधीन है। बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी गई।