पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतंजलि योग समिति के सदस्यों की हुई बैठक

पतंजलि योग समिति के सदस्यों की हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | पतंजलियोग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक रविवार को जिला कार्यालय अम्बाला कैंट में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संजीव धीमान ने की। सदस्यों द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित कराने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संजीव धीमान ने संस्था द्वारा कराई जा रही गतिविधियों के बारे में अपने विचार रखते हुए बताया कि जिले में जगह-जगह लोगों के लिए नि:शुल्क योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इसमें लोग अपने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी योग की प्रैक्टिस करते हैं। धीमान ने बताया कि समिति की तरफ से 10 से ज्यादा योग शिविर लगाए जा रहें हैं। इस अवसर पर स्वर्ण सिंह, राकेश सैनी, रामलाल, सुरेंद्र सैनी, नीरू अग्रवाल, बंताराम अन्य लोग मौजूद रहे।