- Hindi News
- जम्मू बाढ़ पीड़ितों को 4 वाहनों से 10 लाख रुपए की राहत सामग्री भिजवाई
जम्मू-बाढ़ पीड़ितों को 4 वाहनों से 10 लाख रुपए की राहत सामग्री भिजवाई
अम्बाला सिटी| श्रीगुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी, श्री हेमकुंट यात्रा सेवक जत्था तथा सिटी के सिख श्रद्धालुओं के सहयोग से शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए 4 वाहनों से राहत सामग्री भिजवाई गई। वाहनों को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब से बाबा हरबंस सिंह रवालों वालों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व अरदास करके वाहनों की सफल यात्रा की कामना की गई। सोसायटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह बब्बू ने बताया कि इन चार वाहनों में लगभग 10 लाख रुपए की राहत सामग्री भिजवाई गई है। राहत सामग्री की दूसरी खेप 26 सितंबर को गुरुद्वारा मंजी साहिब से रवाना की जाएगी। इन ट्रकों के साथ जसविंद्र सिंह बंटी और हरजीत सिंह अरोड़ा को श्री हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी की तरफ से अधिकृत पत्र देकर वाहनों के साथ रवाना किया गया है। इन दोनों के नेतृत्व में 20 से अधिक सेवादार भी वाहनों के साथ जाएंगे। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री भिजवाने में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क, शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता संत सिंह कंधारी, गुरुद्वारा मंजी साहिब के प्रबंधक सतपाल सिंह, सोसायटी के सचिव नरेंद्र सिंह, टीपी सिंह, कंवलजीत सिंह शैली, अमरजीत सिंह, हरमिंद्र सिंह, अनूप सिंह, बलजिंद्र सिंह, चमन सिंह, अर्जुन सिंह, श्री हरि सेवा सोसायटी और महावीर सोसायटी का विशेष योगदान रहा।
सिटी के श्री मंजी साहिब गुरुद्वारों से कश्मीर के लिए राहत सामग्री भेजी गई।