- Hindi News
- नन्हें मुन्नों बच्चों ने ली डेली यूज की चीजों की जानकारी
नन्हें मुन्नों बच्चों ने ली डेली यूज की चीजों की जानकारी
एसडीविद्याके टोडलर्स के करीब 100 बच्चों ने बिग बाजार माल का दौरा किया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी दिनचर्या में प्रयोग होने वाली वस्तुओं की जानकारी देना था। बच्चाें को एक ही स्थान पर तरह-तरह के उत्पादनों की वैरायटी देखने को मिली।
उन्होंने माल के अलग-अलग विभागों को देखा जैसे कि खिलौनों का विभाग, इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन, किताबों एवं मोबाइल सेक्शन और कपड़ों का सेक्शन। बच्चों ने अपनी जरूरत के अनुसार सामान की खरीदारी की। प्राचार्या रुपिन्द्र सैनी एवं मुख्य अध्यापिका शीतल शर्मा ने कहा कि बच्चों को समय-समय पर ऐसे अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए उत्साहित किया जाता है। बच्चे इतनी सारी चीजों एक साथ एक ही जगह देखकर हैरान हो रहे थे।