- Hindi News
- 225 ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट छात्राओं को मिली डिग्रियां, 219 को पुरस्कार
225 ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट छात्राओं को मिली डिग्रियां, 219 को पुरस्कार
आर्यगर्ल्सकॉलेज में शनिवार को दीक्षांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें आर्ट्स कॉमर्स संकाय के 225 ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गई। तथा 219 छात्राओं को उनके शैक्षणिक आधार पर पुरस्कृत किया गया।
मुख्यातिथि के रूप में उत्तराखंड विश्वविद्यालय बदराबाद (हरिद्वार) के उप कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीना बेदी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलेज की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यातिथि डॉ. महावीर अग्रवाल ने छात्राओं को परिश्रम कर अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज के संरक्षक केएल वर्मा, कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान कर्नल सतीश धवन, उपप्रधान ओपी सिंगला, महासचिव सुरेश त्रेहन, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कैंट आर्य कालेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में छात्राओं को डिग्री देतीं प्रधानाचार्य नीना बेदी और डिग्री लेने के लिए इंतजार में खड़ी छात्राएं।