देर रात खनन करते तीन टिप्परों को पकड़ा
शहजादपुर| बेखौफहो दिन-दहाड़े अवैध तरीके से खनन के कार्य को अंजाम दे रहे खनन माफिया पर अब स्थानीय पुलिस ने भी शिकंजा कसते हुए शुक्रवार की देर रात सामग्री से भरे तीन और टिप्परों को काबू किया है।
डीसीपी ग्रामीण कमलदीप गोयल थााना प्रभारी मेहर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात शहजादपुर अम्बाला राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 72 पर स्थित गांव धनाना के नजदीक खनन सामग्री से भरे तीन टिप्परों को काबू किया। बार-बार टिप्पर पकड़े जाने के बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर जुटा है।