फेसबुक व्हाट्एप पर दिखने लगा चुनावी रंग
लोकसभाकेचुनावी दंगल के बाद विधानसभा का रण क्षेत्र तैयार हो गया है। चुनाव में अपनी जीत निश्चित करने के बाद सभी राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग अलाप रहीं हैं। प्रत्याशी अपनी जीत निश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार के अनेकों हथकंडे अपना रहे हैं। प्रत्याशी प्रत्याशियों के नुमाइंदे प्रचार-प्रसार के पुराने दर्रे को छोड़कर इंटरनेट का प्रयोग कर फेसबुक, व्हाट्सप, ब्लाग की सहायता से पार्टी की गतिविधियों का ब्यौरा देने में लगे हुए हैं।
लोगों का कहना है कि पहले समाचार पत्र के माध्यम से चुनाव की गतिविधियों का पता चलता था। जैसे जैसे समय बीतता गया, चुनाव प्रचार के तरीके बदलते गए। फेसबुक, व्हाट्सप, ब्लाग की दुनिया चुनावी राजनीति में जलती हुई आग में घी डालने का काम कर रही है।
आज हर पार्टी विशेष की तरफ से आईटी (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) सेल बनाया गया है। जिस पर पार्टी की तमाम गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां फेसबुक व्हाट्सप पर लोक लुभावने एसएमएस कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इतना ही नहीं, राजनीतिक पार्टियों के नेता लोगाें को तरह तरह के सपने दिखाकर उनका दिल जीतने की कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं।