सड़क हादसे में दो साधु जख्मी
अम्बाला | सड़कहादसे में दो साधु बाबा जख्मी हो गए। घायलों को लोगों की मदद से कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। घायल कृपाराम ने बताया कि अपने साथी बाबा भोला के साथ खुड्डा में एक धार्मिक समारोह में शामिल होेने के लिए जा रहे थे। तभी इंडस्ट्रीयल एरिया के पास अचानक एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उन्हें साइड मार दी, जिससे वह सड़क पर कई फीट तक घिसटते हुए चले गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।