करंट से एक की मौत एक झुलसा
अम्बाला सिटी| करंटलगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया। गांव निहारसी निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि वह और उसका पड़ोसी सुरेश पाल सुबह 9 बजे फसल में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहे थे, तभी अचानक खेत से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की तार टूटकर सुरेश पाल के ऊपर गिर गई, जिससे वह चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर वह उसकी ओर दौड़ा। जब वह उसे खींच रहा था तभी उसे भी करंट का झटका लगा। उनकी आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहा सूरता राम उनकी ओर भागा। उसने फोन पर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। बाद में दोनों को शहर के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डाक्टरों ने सुरेशपाल को मृत घोषित कर दिया।