- Hindi News
- बिजली चोरी को रोकने के लिए निगम अलर्ट, लगेंगे स्मार्ट मीटर
बिजली चोरी को रोकने के लिए निगम अलर्ट, लगेंगे स्मार्ट मीटर
करोड़ाें रुपए होंगे खर्च
आॅन लाइन होगा रिकार्ड
क्या है स्मार्ट मीटर
बलविंदर कुमार | अम्बाला सिटी
बिजलीचोरीकरने वालों के खिलाफ बिजली निगम सख्त हो गया है। मीटर से छेड़छाड़ करने बिजली चोरी करने वालों पर निगम ने अब कमर कस ली है। बिजली की चोरी काे राेकने के लिए निगम द्वारा एक नई तरकीब निकाली जा रही है। जिसमें बिजली चोरी करने वाले निगम की पकड़ में खुद-ब-खुद जाएंगे।
दरअसल निगम द्वारा बिजली के कनेक्शन के लिए आरंभ में साधारण मीटर लगाए गए। इसके उपरांत बिजली चोरी कमी लाने के लिए साधारण मीटरों की जगह पर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गए। अब निगम द्वारा बिजली चोरी की समस्या को जड़ से ही खत्म करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की निगम तैयारी कर रहा है।
^बिजली निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी चल रही है। बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने कमर कस ली है। क्योंकि बिजली चोरी होने से एक ओर जहां बिजली विभाग को लाखों की चपत लग रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली की खपत भी ज्यादा हो रही है। लेकिन अब बिजली चोरी को रोकने के लिए निगम स्मार्ट मीटर लगाने की सोच रहा है। संजीवगुप्ता, एक्सईएनबिजली निगम, अम्बाला सिटी
एसडीओ होंगे जिम्मेदार
एसडीओको निगम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए हैं। लेकिन एसडीओ द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। इसीलिए चोरों के हौसले और बुलंद हो जाते है, जिससे वे चोरी करना नहीं छोड़ते। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने से यह सब बंद हो जाएगा।
स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बिजली निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किया जाएगा। निगम ने मीटर खरीदने की सारी प्रक्रिया कर ली है।
स्मार्ट मीटर के साथ एक जीपीआरएस सिस्टम लगा होगा। जो कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ा होगा। जिसमें बिजली चोरी मीटर के साथ हुई छेड़छाड़ का पूरा रिकार्ड साथ-साथ निगम के कंट्रोल रूम में चला जाएगा।
बिजली निगम द्वारा आने वाले समय में लगाया जाने वाला स्मार्ट मीटर अन्य मीटरों से एडवांस होगा। जो भी इससे छेड़छाड़ करेगा उसका बिजली कनेक्शन खुद-ब-खुद कट जाएगा और बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी।