पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्ग महिला के मकान में चोरों ने लगाई सेंध

बुजुर्ग महिला के मकान में चोरों ने लगाई सेंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीतल के बर्तन, दस हजार नकद गैस सिलेंडर चोरी

अम्बाला| टिंबरमार्केट में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के घर में चाेरों ने सेंध लगा दी। महिला किसी काम से रायपुररानी गई हुई थी। वापस अाने के बाद चोरी का पता चला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

टिंबर मार्केट की रहने वाली कृष्णा ने बताया कि वह रायपुररानी किसी काम से गई थी। वहां लगभग एक हफ्ते का समय लग गया। कृष्णा ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को घर आई तो दरवाजे पर जो ताला उसने लगाया था उसकी बजाय कोई और ताला लगा हुआ था। ताले में चाबी लगाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं खुला। पड़ोसियों को बुलाकर ताला तोड़ा गया। इसके बाद कमरे में दाखिल होते ही बुजुर्ग महिला कृष्णा के होश उड़ गए। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। शुरुआती आंकलन करके महिला ने बताया कि चोरों ने उसके पीतल के बर्तन, दस हजार रुपए गैस सिलेंडर के अलावा कपड़े आदि भी ले गए। हैरानी की बात है कि भीड़ भरे इलाके में चोरी होने की खबर किसी भी पड़ोसी को नहीं लगी।

घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

अम्बाला| दातीके अहाते में कुछ रिश्तेदारों ने अपनी ही एक बुजुर्ग रिश्तेदार को पीट दिया। उसके साथ ही उसकी नाती की भी बुरी तरह मारा गया। मारपीट में घायल अर्चना ने बताया कि देर शाम बगल के मकान में रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने उसकी बुजुर्ग नानी पर हमला बोल दिया। वह बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया। घायल महिलाओं को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

कैंट के टिंबर मार्केट में हुई चोरी के बारे में बतातीं बुजुर्ग महिला।