पालिका विहार कृष्ण मंदिर का चुनाव आज
अम्बाला सिटी | पालिकाविहार में स्थित कृष्ण मंदिर का चुनाव 21 सितंबर को मंदिर परिसर में होगा। मंदिर के पूर्व प्रधान एनएन शर्मा ने बताया कि इसमें पालिका विहार के हर घर से एक व्यक्ति को वोट डालने या कार्यकारिणी चुनने का अधिकार रहेगा। बैठक 21 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी। चुनाव अधिकारी बैठक शुरू होने के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के मौजूदा प्रधान जगमोहन भारद्वाज के देहांत के बाद से ही प्रधान का पद खाली पड़ा है। मंदिर का चुनाव होने से पूर्व स्व. जगमोहन भारद्वाज को श्रद्धांजलि दी जाएगी। चेयरमैन, प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, एग्जीक्यूटिव मेंबर स्पेशल इनवाइटी मेंबर भी चुने जाएंगे। इस मौके पर इस मौके पर पालिका विहार निवासी एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।