पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरामदे और गली के फेर में रुकवाए गए सड़क निर्माण को लेकर हंगामा

बरामदे और गली के फेर में रुकवाए गए सड़क निर्माण को लेकर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवाद के चलते कुछ देर के लिए रोका गया काम

अम्बाला| बीसीबाजार की डेरा बत्ती में शनिवार को हंगामा हो गया। वहां बन रही सड़क का निर्माण भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया। कुछ लोगों ने चंद घरों के आगे से गुजर रहे रास्ते को बरामदा बताकर काम को रुकवाने का प्रयास किया। वहीं गली में रहने वाले बाशिंदों ने इसे अपना हक बताकर सरकारी परियोजना का हिस्सा बताया। इसी पशोपेश और खींचतान में काफी देर तक काम को रोकना पड़ा। बाद में लोगों को समझा बुझाकर काम दोबारा शुरू कराया गया।

डेरा बत्ती के रहने वाले अरूण ने बताया कि सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया है। गली की बजाए लोगों के बरामदों को सरकारी बिल्डिंग मेटिरियल से पक्का करने का काम किया गया। राजनेताओं ने चुनावी मौसम में वोट बटोरने के लिए कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। जहां से जयादा लोगों का आना जाना है उन गलियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

वहीं काम रुकने के बाद गुस्से में तिलमिलाई मंजू देवी ने कहा कि जिस गली को पक्का किया जा रहा है वह किसी का बरामदा नहीं है। वहां छह परिवार सदियों से रह रहे हैं जिनका एक ही गुजरने का रास्ता है। मंजू ने बताया कि गली में महेश, रमेश, नरेश, ताराचंद, सुरेश अजय का मकान है। बार बार गुहार लगाने के बाद ताे सड़क बनने लगी है जिस पर कुछ लोग रंजिशन आपत्ति जता रहे हैं। इस विवाद के बाद कुछ देर के लिए काम प्रभावित रहा। मोजिज लोगों द्वारा हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर काम को दोबारा से शुरू करवा दिया गया।

कैंट के डेराबत्ती में विवाद के बारे में जानकारी देती महिलाएं।