पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति से साधारण बनाया भोजन भी बन जाता है प्रसाद : प्रेम सागर पथिक

भक्ति से साधारण बनाया भोजन भी बन जाता है प्रसाद : प्रेम सागर पथिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्त सृष्टि के जीव पितरों की कन्याओं की संतान हैं: वैष्णवी

सारीसृष्टिके जीव पितरों की कन्याओं के संतान हैं। यही कारण है कि हम मनुष्य योनि में होते हुए भी समस्त सृष्टि के प्रति उत्तरदायी हैं। सनातन धर्म के अनुसार हमारे पितर किसी योनि में भी अपने कर्म काट रहे होते हैं। यह बात श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार को भागवत कथा के समापन पर गुरु मां श्री श्री कमल वैष्णवी रामानंदी ने कही। उन्होंने लोगों को सनातन धर्म के अनुसार अपनी जीवन शैली ढालने की प्रेरणा दी। कथा व्यास शशि प्रकाश ने सुदामा चरित्र श्री कृष्ण-सुदामा के आपसी प्रेम-प्रसंग की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मां कमल वैष्णवी रामानंदी ने बताया कि उनकी आगामी कथा गांव बराड़ा की गऊशाला समिति में शीघ्र आयोजित होगी। उपप्रधान रमेश बावा ने बताया कि मंगलवार को वर्मा परिवार के पितरों के निमित हवन किया जाएगा। जो सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगा। कथा का व्यवस्था प्रबंधन मंदिर संचालक रमेश बावा, मेजर एके नैन ने संभाला। संजीव जिंदल, अमित भारद्वाज सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कैंट के राम नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में कथा सुनातीं गुरु मां कमल वैष्णवी कथा सुनते भक्तजन।