दलीपगढ़ में रामलीला से माहौल भक्तिमय
अम्बाला| दलीपगढ़में हर साल की तरह इस साल भी रामलीला का शानदार आगाज हुआ। इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। आयोजन करने वाली बाल रामलीला कमेटी के सदस्य विशाल वर्मा ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ इनेलो प्रत्याशी सूरज प्रकाश जिंदल से करवाया गया। पहले दिन हुए कार्यक्रम में सबसे पहले नारद मोह का दृश्य पेश किया गया। इसके बाद राम जन्म का दृश्य हुआ ताड़का वध के दृश्य को भी कलाकारों ने खूब निभाया। छह सालों से कमेटी के प्रधान राजेश कुमार, डायरेक्टर सुनील कुमार, मास्टर टेकचंद मास्टर काका रामलीला का आयोजन करवा रहे हैं। 4 अक्टूबर को समापन होगा।