पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 20 के क्वार्टर फाइनल में 8 मुकाबले हुए

20-20 के क्वार्टर फाइनल में 8 मुकाबले हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| एसडीकॉलेज के सामने मिलिट्री ग्राउंड में चल रहे 20- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल के दौरान रोमांचक मुकाबले हुए। मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब के प्रवक्ता दीपक ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में आठ मुकाबले हुए। सबसे पहला मुकाबला विंचेस्टर और एवरग्रीन टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में विंचेस्टर की टीम ने एवरग्रीन को तीन रनों से हरा दिया। विकास गुलाटी को मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं अगले मुकाबले में मैनचेस्टर ने ब्लैक कैंपस की टीम को 18 रनों से शिकस्त दी। सचिन को मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया। तीसरे मुकाबले में सिटी इलेवन ने विक्टोरिया इलेवन को 25 रनों से हराकर उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। यहां अशोक को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। अंतिम मुकाबले में जंडली इलेवन ने मून इलेवन पर 55 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। उत्कर्ष को मैन ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। 28 सितम्बर को विंचेस्टर और मैनचेस्टर सिटी इलेवन आैर जंडली रॉयल्स के बीच सेमिफाइनल के मुकाबले होंगे। 5 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होगा।