सोल एकेडमी ने दिए करियर टिप्स
एजुकेशन प्लस
सोल लर्निंग एकेडमी द्वारा शुक्रवार को अंबाला शहर के चौड़मस्तपुर स्थित एसजीएन पॉलीटैक्निक में एक करियर सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार को सोल एकेडमी की करियर काउंसलर प्रीती फैकल्टी सुमन ने संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने के टिप्स विशेषज्ञ सौरभ ने दिए। इस दौरान इंग्लिश स्पीकिंग पर्सनैलिटी डिवलपमेंट कोर्सेज की जानकारी भी दी गई। एकेडमी के डायरेक्टर असीम जायसवाल ने बताया कि एसजीएन पॉलीटैक्निक में सोल एकेडमी द्वारा आयोजित इस सेमीनार का लाभ उठा कर युवा छात्र अपने भविष्य को स्वर्णिम बना सकते हैं। इन कोर्सों के आलावा सोल एकेडमी में IELTS का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। काउंसलर प्रीती विशेष फेकल्टी सुमन ने सेमीनार में बताया की विदेश में स्टडी करने के लिए IELTS में अच्छे अंक हासिल करना जरूरी होता है। तभी विदेश की किसी बेहतर यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल सकता है। इसके लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है। सोल एकेडमी में IELTS के सर्वोत्तम प्रशिक्षण का आधुनिक तकनीक के साथ प्रबंध किया गया है। इसके अलावा सोल एकेडमी में स्टडी वीसा के लिए भी काउंसलिंग की जाती है। सेमीनार में उपस्थित छात्र छात्राओं ने अनेक प्रश्न पूछे जिनका समाधान किया गया। अंत में एसजीएन के निर्देशक रमेश गुप्ता प्रिंसीपल प्रवीण घई ने सभी छात्रों को अपने कैरियर के प्रति सजग रहने का आह्वान किया सेमीनार के आयोजन के लिए सोल एकेडमी की प्रशंसा की।